25.1 C
Bhopal

बापू की 77वीं पुण्यतिथि: जीतू बोले- गांधी की हत्या करने वाले का महिमा मंडन कर रहे सत्ता में बैठे लोग, होना चाहिए तिरस्कार

प्रमुख खबरे

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गुरुवार को 77वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 77 वर्ष पूर्व एक ऐसे व्यक्ति के शरीर की हत्या की गई, जिन्होंने दुनिया में ऐसा विचार दिया जिसमें बिना हथियार से कैसे बड़ी से बड़ी जंग जीती जाती है और उसको कई देशों ने आत्मसात किया। कई यूनिवसिटीज में उनके विचारों और उनकी भावनाओं की शिक्षा आज भी दी जाती है।

पटवारी ने कहा कि जो नफरत से भरे विचार हैं नफरत से भरे लोग हैं, वह चाहे देश में हो या फिर दुनिया के किसी कोने में हों उनका तिरस्कार होना चाहिए। उनके खिलाफ कोई जंग होती है तो सत्य, अंहिसा से ही जीत सकते हैं। महात्मा गांधी के शरीर को गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन विचार तो कभी मरता नहीं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले व्यक्ति को महिमा मंडित करने वाले लोग आज सत्ता में काबिज है। गोडसे को महिमा मंडित करने वाले भाजपा के ही लोग हैं। गांधी जी की हत्या जरूर हुई पर उनके विचार अमर है। कांग्रेस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है उनके विचारों को अपने समर्पण के साथ देश के संविधान की रक्षा के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए।

जीतू ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी जो विचार लेकर आए हैं, घर-घर जनगणना होना चाहिए, वह जातिगत जनगणना महात्मा गांधी के विचार से ही निकली हुई है। जब भी अराजकता के खिलाफ संघर्ष होगा तो गोली ही मिलेगी चाहे महात्मा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हो या देश में नफरत के खिलाफ लड़ने वाला कोई भी महान व्यक्ति हो। भाजपा के लोग पहले छुआछूत का समर्थन करते थे आज नफरत फैलाकर देश में वैमनस्य का माहौल फैलाने का काम कर रहे है। महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके विचार, सिद्धांत और उनके मार्गदर्शन को संकल्प के साथ अपने जीवन में उतारेंगे और महात्मा गांधी के विचार को जन-जन तक ले जायेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे