25.3 C
Bhopal

मप्र में अब नहीं बढ़ेगी तबादलों की तारीख, मंत्री विधायकों ने की थी मांग

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में तबादलों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में ट्रांसफर की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। राज्य के कई मंत्री- विधायकों ने तबादलों की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। कई विभागों की लिस्ट अभी भी पेंडिंग है।

मप्र में ट्रांसफर की तारीख को और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। तबादलों की समय-सीमा अब खत्म हो गई। बावजूद इसके अब तक स्कूल शिक्षा, वन, माइनिंग, सामान्य प्रशासन विभाग और हार्टिकल्चर समेत कई विभागों की ट्रांसफर लिस्ट पेंडिंग है।

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए 30 मई तक आवेदन मंगवाए गए थे। जिसे 10 जून तक बढ़ाया गया था। इसके बाद एक बार फिर तबादले के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाकर 17 जून किया गया था।

तीन साल बाद हटी थी तबादलों से रोक

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार तबादला नीति 2021-22 में लागू की गई थी। उसके बाद अब तक कोई नई नीति नहीं आई है। डॉ मोहन की सरकार ने नई तबादला नीति 2025 को मंजूरी दी। इस ट्रांसफर पॉलिसी को सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयार किया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे