पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही राजनीतिक दल भी अपनी तेयारियों को तेज करते जा रहे हैं। इसी क्रम में जेडीयू ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 57 प्रत्याशियों के नाम हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, विधानसभा अध्यक्ष और दोनों के डिप्टी सीएम के नाम शामिल थे।
आरजेडी की सूची में आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, मधेपुरा से कविता साहा, सिंघेश्वर से रमेश ऋषिदेव, और सोनबरसा से रत्नेश सदा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, मंत्री श्रवण कुमार को एक बार फिर नालंदा से टिकट थमाया गया है, तो अनन्त सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में होंगे।
बहादुरपुर से मदन सहनी को टिकट
इसके अलावा, बहादुरपुर से मदन सहनी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि बरौली से मनजीत सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से मांजरिक मृणाल और मंत्री विजय चैधरी को सरायरंजन से फिर से चुनावी समर में उतारा गया है। पूर्व मंत्री श्याम रजक को फुलवारी से प्रत्याशी बनाया गया है।
हम ने सभी 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
वहीं, हरि नारायण सिंह को हरनौत, अरुण मांझी को मसौढ़ी से तथा राधाचरण साह को संदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले, एनडीए में शामिल भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने हिस्से की सभी छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
भाजपा-जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ रहे चुनाव
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।