24.1 C
Bhopal

नर्मदा परिक्रमा, भगोरिया, गौड़ पेंटिंग बनीं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है, प्रदेश की तीन चीजों को सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया है, जिस पर सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्रसिद्ध नर्मदा परिक्रमा यात्रा, भगोरिया नृत्य और गोंड चित्रकला सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में जगह मिली है, जो एमपी के लिए खुशी की बात है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश में पर्यटन के साथ सांस्कृतिक विरासत भी बढ़ेगी।

भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा हुईं सूची में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित होना प्रदेशवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए जनजातीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों तथा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार सदैव विरासत से विकास की दिशा में गतिशील रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे