28.3 C
Bhopal

भोपाल के लव जिहादियों के अवैध कब्जों पर चला मोहन का बुलडोजर, तैनात थे 500 पुलिसकर्मी

प्रमुख खबरे

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। मप्र की मोहन सरकार ने शनिवार सुबह आरोपियों फरहान, साद और साहिल के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को जिला अदालत से न मिलने के बाद प्रशासन यह एक्शन लिया है। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों के घर सरकारी जमीन पर बने हैं इसलिए बुलडोजर चलाने के पहले मकानों को चारों ओर से पुलिस ने बैरिकेड कर दिया है। भारी विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किया गया था।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि यह कार्रवाई सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ और मीडिया के कैमरे मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ किया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही बुलडोजर चलाया गया है। बता दें जिन आरोपियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है, उन्होंने गिरोह बनाकर टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से पहले दोस्ती की, फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और धर्म बदलकर निकाह करने के लिए दबाव बनाया गया। इन लड़कियों से अन्य छात्राओं को भी गिरोह में फंसाने के लिए मजबूर किया जाता था।

चारोखर की भूमि पर बने थे मकान
गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय चरोखर भूमि पर अवैध तरीके से मकान बने हुए थे। इस मामले में सुनवाई के बाद 19 अगस्त को जगह खाली करने का नोटिस जारी किया था, जिसमें 4 सितंबर तक कब्जा हटाने को कहा था। नोटिस के बाद भी उनके द्वारा कब्जा नहीं हटाने के बाद हमने आज कब्जा हटा दिया। आज दो आरोपियों पर कार्रवाई की है। एक आरोपी ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई के बाद उस पर कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

फरहान के पिता बोले- पुलिस ने 10 लाख मांगे थे
आरोपी फरहान के पिता रिजवान ने कहा, ये अदालत फैसला करेगी कि क्या सही और गलत है। पुलिस ने सबसे पहले मेरे बच्चे को पकड़ा इसलिए उसे मुख्य आरोपी बनाया गया। हमसे 10 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। करीब 15 दिन तक इस मामले को दबाए रखा। हम 2 लाख रुपए ही दे पाए, 8 लाख की व्यवस्था नहीं हुई तो मिसरोद थाने के रंजीत सिंह ने मेरे बच्चे पर लव जिहाद का केस दर्ज कर दिया।

साहिल की मां बोली- अवैध निर्माण था तो घर क्यों बनाने दिया
लव जिहाद आरोपी साहिल की मां ने कहा, अगर पीड़ित लड़कियां मेरे बच्चे का नाम लेती और कोर्ट में ये साबित हो जाता कि वह इस जुर्म में शामिल है, तो मैं मान लेती कि उसने गलत किया है। लेकिन, हमें कि बात की सजा मिल रही है। मैं अपने परिवार को लेकर कहां जाऊंगी। साहिल के दो छोटे भाई-बहन है। वो कहां रहेंगे। यदि अवैध निर्माण था तो हमें घर क्यों बनाने दिया गया। अब इसे तोड़ दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे