24.1 C
Bhopal

मोदी समझते हैं बिहारियों में ज्ञान की कमी, बक्सर से खडगे का हमला: नीतीश पर भी कसा तंज, नेशनल हेराल्ड को लेकर भी बोले मल्लिकार्जुन

प्रमुख खबरे

बक्सर। बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी 6 महीने से ज्यादा का समय है, लेकिन पार्टियों ने कमर अभी से ही कसना शुरू कर दिया है। पार्टी के दिग्गज नेता राज्य का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने बक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी बिहार के विकास के लिए नहीं, कुर्सी के लिए है।

खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बिहार के उन सभी लोगों को नमन करता हूं जिनके विचार आज देश-दुनिया में याद किए जाते हैं। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन भी बिहार के चंपारण से शुरू किया था। यह आंदोलन आजादी की लड़ाई से जुड़ा था। अब हम जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली को लेकर इस महान धरती पर आए हैं और जो कि हमारा सौभाग्य है। गुरु गोविंद सिंह जी भी इसी धरती पर जन्मे और कई अन्य महापुरुष, समाज सुधारक भी बिहार की धरती से निकले। यहां से कई राजनेता भी आए, जिन्होंने देश के लिए अपना योगदान दिया।

मोदी समझते हैं बिहार वालों में ज्ञान की कमी
वहीं खडगे ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी-नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए हैं। बिहार के विकास के लिए नहीं है। एक बार हमारी गोद में आते हैं, फिर लगा कि बीजेपी आनेवाली है तो नीतीश इधर से उधर चले जाते हैं। ये देश के लिए सही नहीं है। वह गरीब, किसान, अछूत, पिछड़ा और अति पिछड़ा को बर्बाद करने लिए उधर जाते हैं मोदी समझते हैं कि बिहार वालों को ज्ञान की कमी है। जबकि सारे ज्ञानी लोग बिहार की भूमि से आते हैं। वसूलों पर चलते हैं।

पीएम मोदी झगड़ा कराते हैं
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन वक्फ संशोधन कानून बनाया। जिस कानून को लेकर सालों से झगड़ा नहीं था, अब वहां झगड़ा करना चाहते हैं। आरएसएस और भाजपा गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं के दोस्त हो नहीं सकते। मनु स्मृति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित नहीं करना चाहिए। पवित्र काम में शामिल नहीं करना चाहिए, जबकि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने इन्हें सम्मान दिया।

मोदी जी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं
खड़गे ने कहा कि मोदी जी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं। इसलिए राहुल-सोनिया जी, वाड्रा पर केस किया। नेशनल हेराल्ड केस के जरिए कांग्रेस को खत्म करने की साजिश बीजेपी ने रची है। वो सोचते हैं नेशनल हेराल्ड केस में परेशान करेंगे तो वो चुप बैठेंगे और पार्टी का मनोबल टूटेगा। ये लोग ईडी, और दूसरी जांच एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कांग्रेस रुकने और झुकने वाली नहीं है।

राहुल-प्रियंका को डराने की कोशिश् कर रहे मोदी-शाह
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल हेराल्ड समेत 3 न्यूज पेपर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीयों की आवाज अंग्रेजों तक पहुंचाने के लिए निकाला। आज उसके चेयरमैन पर केस किया गया है। उस कंपनी की प्रॉपर्टी कोई बेच नहीं सकती है। क्या सोनिया, राहुल या प्रियंका गांधी उसे बेचेंगे। लेकिन आप केस कर रहे हो। उसका पैसा कोई हड़प नहीं सकता, लेकिन मोदी-शाह सोनिया गांधी को डराकर राहुल और प्रियंका जी को डराने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं।

तुम्हारा तो एक कुत्ता भी नहीं मरा
बक्सर में खड़गे ने कहा कि राजीव गांधी देश के लिए कुर्बान हो गए। जिस घर में इंदिरा गांधी देश की एकता की लिए जान कुर्बान हो गईं। राजीव गांधी के शरीर के टुकड़े हो गए। जब उनका शरीर लाया गया तो कोई पहचान नहीं पाया। गांधी फैमिली ये है। तुम्हारा तो एक कुत्ता भी देश के नहीं मरा। नीतीश जी आप उनलोगों से मिल गए, जिन्होंने गांधी को मारा। राहुल सत्ता के लालची होते तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल नहीं चलते। देश को दिशा दिखाने वाले लोग हमारे पास हैं। नेहरू जी ने अपना घर देश के लिए दान दिया। क्या राहुल-प्रियंका उस संपत्ति के लिए लड़ रहे हैं। किसी ने पिता को खोया, दादी को, नाना को खोया। उनके खिलाफ आज आरएसएस और बीजेपी बहुत बातें करती हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे