24.1 C
Bhopal

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुसा युवक

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। शुक्रवार को एक शख्स पेड़ पर चढ़ते हुए दीवार फांदकर अंदर घुस गया। घटना सुबह करीब 6ः30 बजे की है। राहत की बात यह रही की संसद की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेलभवन की तरफ से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। इस पूरे मामले की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। यह घटना संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद हुई है।

बताया जा रहा है कि एक शख्स पेड़ के सहारे दीवार पर चढ़ा और फिर संसद भवन परिसर के अंदर कूद गया। रेल भवन की तरफ से इस व्यक्ति ने दीवार फांदी। इसके बाद वह नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। वह सुबह करीब 6.30 बजे संसद भवन में घुसा। उस शख्स को वहां घुमते हुए देखकर संसद भवन में मौजूद सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया।

पिछले साल भी संसद की सुरक्षा में लगी थी सेंध
सुरक्षा में सेंध की एक ऐसी ही घटना पिछले साल भी हुई थी, जब 20 साल की उम्र का एक व्यक्ति संसद भवन एनेक्सी में घुस गया था। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया था, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति, जो शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने हुए था, सशस्त्र सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा पकड़े हुए दिखाई दे रहा था। तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। शुरुआती जांच के बाद इम्तियाज अली नामक युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था। दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग समेत देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से संयुक्त रूप से पूछताछ की थी। संसद की सुरक्षा में चूक के इस मामले के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई थी।

2023 में भी घटी थी घटना
2023 में भी संसद हमले के बरसी के दिन भारी सुरक्षा चूक की घटना हुई। सागर शर्मा और मनोरंजन डी, दो युवक संसद में जारी कार्यवाही के बीच लोकसभा कक्ष में घुस गए थे। इन लोगों ने संसद में दर्शक दीर्घा से कूदने के बाद लोकसभा कक्ष के अंदर पीले रंग का धुआं छोड़ा था। हालांकि, सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को दबोच लिया। उसी समय, संसद के बाहर नीलम आजाद और अमोल शिंदे ने भी पीले रंग का धुआं छोड़ा था। इस मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई। अन्य दो आरोपियों में महेश कुमावत और ललित झा शामिल थे। ललित झा को पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड माना जाता है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चूक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में 900 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दायर की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे