28.3 C
Bhopal

मंत्री के भीख वाले बयान पर उबली मप्र की सियासत: इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस उतरी सड़कों पर, प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, पुतले भी फूंके

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान पर प्रदेश के सियासी पारे में उबाल आ गया है। मंत्री पटेल के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस अब सड़कों पर उतर आई है। यही नहीं, कांग्रेस ने गुरुवार को पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी भोपाल से लेकर प्रदेशभर में जंगीय प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश ब्लॉक मुख्यालयों पर पटेल के पुतले भी फूंके गए।

भोपाल में नेहरू नगर और चंचल चौराहे पर मंत्री पटेल के पुतले जलाए गए। चंचल चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण के नेतृत्व में मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाया गया और उनके इस्तीफे की मांग की गई। वहीं, तुलसी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नेहरू नगर चौराहे पर पटेल का पुतला फूंका। वहीं इंदौर में पटेल पुतले की अर्थी निकाली गई। इसके बाद जब इसे जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला विंग के साथ अग्रसेन चौराहे पर प्रदर्शन किया। नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में गांधी चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

दतिया-मुरैना में भी कांग्रेन ने किया प्रदर्शन
इसी तरह दतिया में मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पटेल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमर झड़प भी हुई। वहीं मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओंने राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की गई। गुना-टीकमगढ़ और दतिया में भी कांग्रेस ने मंत्री पटेल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

गुना-टीकमगढ़ में भी मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
गुना में भी कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। हनुमान चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में पुतला ढूंढती रही। कांग्रेसियों ने एक दुकान में पुतला छिपा रखा था। अचानक लाकर इसे जला दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड से पुतले पर पानी डाला गया। इसमें कुछ कांग्रेसी भी भीग गए। टीकमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के गांधी चौराहे पर इकट्ठा हुए। विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के साथ कार्यकर्ता जैसे ही पुतला लेकर पहुंचे, पुलिस आ गई। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की लेकिन आधा पुतला ही छीन सके। आधा पुतला कांग्रेसियों ने जला दिया। इसके बाद जला हुआ पुतला लेकर पुलिसकर्मी चौराहे से दूर चले गए।

यह बोले थे मंत्री पटेल
बता दें कि 1 मार्च को राजगढ़ जिले के सुठालिया में मंत्री पटेल ने जनता के मांग पत्रों को भीख करार दे दिया था। उन्होंने कहा था, ‘अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं।’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे