23.1 C
Bhopal

लव जिहाद के आरोपी भेजे गए जेल

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छात्राओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में तीन मुख्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इनमें फरहान, नबील और अली शामिल हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी साहिल को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह था, जो महंगी जीवनशैली अपनाता था और लग्ज़री गाड़ियों व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करता था।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इनकी फंडिंग कौन कर रहा था।

छात्राओं के शोषण का मुख्य ठिकाना क्लब-90 नामक रेस्टोरेंट बताया गया है, जहां प्राइवेसी के नाम पर विशेष केबिन और रूम बनाए गए थे। राष्ट्रीय महिला आयोग के दखल के बाद कार्रवाई शुरू हुई। आयोग की सख्त आपत्ति के बाद प्रशासन ने क्लब-90 के अवैध हिस्से को गिरा दिया है।

जिला प्रशासन ने इस रेस्टोरेंट की लीज निरस्त कर इसे नगर निगम के अधीन कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों द्वारा कॉलेज छात्राओं को इसी स्थान पर ले जाकर शोषण किया जाता था।

वहीं, अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फंडिंग से जुड़े स्रोतों की भी जांच कर रही है। महिला आयोग ने मामले में पुलिस से कई सवालों के जवाब मांगे हैं और जांच की पारदर्शिता की मांग

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे