24.1 C
Bhopal

लालू यादव की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स रेफर

प्रमुख खबरे

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है। उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें दिल्ली एम्स भेज दिया गया। एयर एंबुलेंस से लालू यादव दिल्ली गए। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी गईं हैं। बता दें कि डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव की तबीयत मंगलवार को ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही RJD के कई बड़े नेता हॉस्पिटल पहुंचे। वे लालू यादव का हालचाल जानने के लिए आए थे। डॉक्टरों ने लालू यादव की हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी।

तेजस्वी यादव ने बताया कि उनकी तबीयत दो दिनों से खराब है। मंगलवार को यह और भी ज्यादा बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से लालू यादव परेशान हैं। तेजस्वी यादव कहा कि अचानक पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया है। पिताजी का ब्लड प्रेशर 88/44 तक गिर गया था। इसलिए उन्हें पहले पारस अस्पताल लाया गया था।

लालू यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 2024 में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। एंजियोप्लास्टी में उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था। 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू स्वस्थ भी थे। लेकिन बढ़ती उम्र के कारण वे बार-बार बीमारियों से परेशान होते रहते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे