29.3 C
Bhopal

भारत के पास हजारों वर्षों की कहानियों का खाजाना: वेव्स समिट में बोले पीएम, यह एक संक्षिप्त शब्द नहीं, बल्कि लहर है, क्रिएटर्स की हौसला अफजाई भी

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आज से चार दिवसीय विश्व आॅडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन हो गया है। सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस दौरान पीएम ने समिट में शामिल होने आए एक हजार से अधिक क्रिएटर्स की हौसला अफजाई भी। बता दें वेव्स अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसका मकसद भारत को मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है। मुंबई में आयोजित हो रही समिट में 90 से अधिक देशों की भागीदारी है, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर्स, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल हो रहे हैं।

समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 1 मई है।आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्मजयंती थी।बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है…. बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया को कोने-कोने में ले जाने में सफलता हासिल की है। गुरुदत्त की सिनेमैटिक पोएट्री हो या रित्विक घटक का सोशल रिफलेक्शन, एआर रहमान की धूम हो या फिर राजमौली की महागाथा। हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिल में उतरी है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज यहां मुंबई में 100 से अधिक देशों के कलाकार, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां वैश्विक प्रतिभा और वैश्विक रचनात्मकता के एक वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रखी जा रही है। वेव्स सिर्फ एक संक्षिप्त शब्द नहीं है। ये एक लहर है- संस्कृति की, रचनात्मकता की, यूनिवर्सल कनेक्ट की। उन्होंने कहा, ‘वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो आप जैसे हर कलाकार, हर क्रिएटर का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नए विचार के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा।

लहरें आना बांकी हैं- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट इन वर्ल्ड का सही समय है। आज जब दुनिया स्टोरीटाइलिंग के नए तरीके ढूंढ रही है। तब भारत के पास हजारों वर्षों की अपनी कहानियों का खजाना है। और ये खजाना टाइमलेस है। पीएम मोदी ने कहा,’आप सभी का प्रयास आने वाले वर्षों में वेव्स को नई ऊंचाई देगा। मेरा इंडस्ट्री के सभी साथियों से यह आग्रह बना रहेगा कि जैसे आपने पहले समिट की हैंडहोल्डिंग की है, वो आगे भी जारी रहे। अभी तो वेव्स में कई तरह की खूबसूरत लहरें आने बांकी हैं। आगे वेव्स अवॉर्ड भी लॉन्च होने वाले हैं जो आर्ट्स और क्रिएटिविटी की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित होने वाले हैं। हमें जुटे रहना है। हमें जग के मन को जीतना है। जन-जन को जीतना है। ‘

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे