24.6 C
Bhopal

भोपाल में बिल्डर के यहां आयकर छापा

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गोल्डन सिटी के मालिक के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी आज गुरुवार 20 मार्च को भोपाल में गोल्डन सिटी मालिक मनीष जैन के ठिकानों पर जांच करने पहुंचे। मनीष जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी।

आयकर के अधिकारी गुरुवार दोपहर गोल्डन सिटी के मालिक मनीष जैन के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक अधिकारियों द्वारा जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार मनीष जैन मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्य सचिव के करीबी हैं, उनके ऊपर संबंधों का लाभ उठाकर आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने का आरोप है।

गोल्डन सिटी के मालिक के घर आयकर विभाग के अधिकारी अचानक पहुंचे तो राजधानी भोपाल में हड़कम्प मच गया। मनीष जैन के कुछ कहने से पहले आयकर के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और जांच शुरू कर दी।

आयकर की छापेमारी में कितने करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है यह अभी तक पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति होने मिलने की बात कही जा रही है।

मनीष जैन जिस बंगले में रह रहे हैं उसकी कीमत ही 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मनीष जैन के नाम की कुछ संपत्तियों में पूर्व सीएस के निवेश होने की बात भी कही जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे