भोपाल। मध्यप्रदेशके लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। ऐसा इसलिए की राजधानी भोपाल में पहली बार दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया है। समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पीए मोदी ने मप्र सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां को भी लॉन्च कीं। कार्यक्रम में प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म “मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं” का प्रदर्शन किया गया। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म “इंडिया ग्रोथ स्टोरी” का भी समिट में प्रदर्शन किया गया। समिट में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम मोहन यादव ने स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की।
अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए पीएम ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए सीएम मोहन यादव जी और टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं। समिट में शिरकत करने आए उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में तीन नए सेक्टर की भूमिका है। टेक्सटाइसल, टूरिज्म, टेक्नालॉजी से जुड़े क्षेत्रों को खोला जा रहा है। इसमें अपार संभावनाएं हैं। एमपी देश की कॉटन कैपिटल है। यहां से 30 फीसदी कॉटन सप्लाई किया जाता है। मेलबरी कॉटन का सबसे बड़ा केन्द्र भी एमपी है। यहां से इसकी सप्लाई बहुत है। पीएम ने कहा कि नर्मदा के दोनों तरफ आदिवासी क्षेत्रों का विकास है। वन्य क्षेत्रों का भी विकास हो रहा है। हेल्थ एंड वैलनेस के क्षेत्र में बहुत अच्छे से निवेश हो रहा है। स्पेशल वीजा भी दिया जा रहा है। इससे एमपी को भी फायदा मिलेगा।
समारोह में देरी से पहुंचने पर पीएम ने मांगी माफी
संबोधन की शुरूआत में पीएम मोदी ने समारोह में देरी से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया 10वीं-12वीं की परीक्षा के कारण यहां आने में देरी हुई, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि बच्चों की परीक्षाओं का समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक साथ हो रहा था। इसलिए मैं राजभवन से देर से निकला। मैंने सोचा कि बच्चों के निकलने के बाद ही मैं निकलूं। इस वजह से मैंने स्वयं राजभवन से निकलने में लेट कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों चाहे नीतिगत जानकार हों। देश हों या फिर संस्थान हों। सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोविंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
एमपी को भी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के बूम का फायदा
मोदी ने कहा कि बीते दशक में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बूम का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा एमपी को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे दो बड़े शहरों को जोड़ता है उसका बड़ा हिस्सा मप्र से गुजरता है। आज मप्र में 5 लाख किलोमीटर से अधिक का रोड नेटवर्क है। एमपी में लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर की ग्रोथ तय है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस एमपी में कभी खराब सड़कों के कारण बसें तक नहीं चल पाती थीं वो आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए। ये करीब 90 फीसदी ग्रोथ है। ये दिखाता है कि एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है- मोदी
मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश पॉपुलेशन के हिसाब से भारत का पांचवां बड़ा राज्य है। एग्रीकल्चर के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। मिनरल के हिसाब से भी टॉप 5 राज्यों में है। एमपी को जीवनदायनी मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। एमपी में हर वो संभावना है जो इसे जीत के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते दो दशकों में एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है।
ग्लोबल सप्लाई चेन चैलेंजेस का जवाब भारत में
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन चैलेंजेस का जवाब वो भारत में देख रहे हैं। यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा, जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन चैलेंजेस का जवाब वो भारत में देख रहे हैं।
मोदी ने कहा-सभी को भारत से बहुत उम्मीदें
मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों चाहे नीतिगत जानकार हों। देश हों या फिर संस्थान हों। सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
बजट में लोकल सप्लाई चेन के निर्माण में बल दिया गया
पीएम मोदी ने कहा कि बजट में 12 लाख रुपये की आय को टैक्स फ्री किया गया है। बजट में लोकल सप्लाई चेन के निर्माण में बल दिया गया है, ताकि मैन्युफैक्चरिंग में आत्म निर्भर बन सके। लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनकी सप्लाई चेन को मजबूत किया जा रहा है। एक दशक से बड़े रिफार्म को गति दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इसे गति दी जा रही है। राज्यों के साथ बातचीत की जा रही है। राज्यों के साथ मिलकर बीते सालों में 1500 ज्यादा कानून को खत्म किया गया है। ऐसे कानूनों की पहचान की जा रही है जो विकास में बाधा हैं, ऐसे कानून खत्म किए जा रहे हैं जिनकी उपयोगिता खत्म हो चुकी है। नए सेक्टर को निजी उद्यमियों के लिए खोला जा रहा है। न्यूक्लियर एनर्जी और लीथियम बैटरी का निर्माण नए क्षेत्रों को निवेश के लिए खोला गया है।