24.2 C
Bhopal

सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास नहीं बनते, इतिहास बनाते हैं

प्रमुख खबरे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत से विकार की ओर’ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए राज्य सरकार अपनी धरोहर के गौरवशाली पृष्ठों को समाज के सामने लाने के अभियान में लगी हुई है।

इसी क्रम में लाल किले के ऐतिहासिक स्मारक में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य जैसे सपूतों पर भारत माता हमेशा गर्व करते आई है, जिन्होंने हर काल में स्वतंत्रता और सनातन परंपरा की रक्षा की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य ने शक और हूण जैसे आक्रांताओं को परास्त कर सुशासन स्थापित किया। राजा राम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का काल विनम्रता से शासन करना सिखाता है। सम्राट विक्रमादित्य जैसे महानायक इतिहास नहीं बनते, इतिहास बनाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महानाट्य मंचन के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि श्री नड्डा मध्यप्रदेश के दामाद होने के नाते उनका प्रदेश से विशेष प्रेम और लगाव है।

श्री नड्डा के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का जब भी मंचन हुआ है, श्री नड्डा ने हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे