24.1 C
Bhopal

मप्र के अन्नदाता को सरकार ने दी सौगात, भाजपा किसान मोर्चा मोहन का करेगा सम्मान, दर्शन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर के गढ़ाकोटा में ऐलान कि इस साल किसानों से 2600 रूपए प्रति क्विंटल की दर गेंहू की खरीदी की जाएगी। सीएम यादव पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उनका आभार जताया है। यही नहीं उन्होंने सीएम सम्मान करने की भी घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए दर्शन ने कहा है कि भाजपा का किसान कल यानि रविवार को सीएम मोहन यादव का सम्मान करेगा। इस दौरान भाजपा सांसद ने कांग्रेस के शासनकाल पर हमला बोला।

भाजपा कार्यालय में मीडया को संबोधित करते हुए दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि सीएम यादव नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए समर्थन मूल्य पर 2600 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। इसको लेकर 2 मार्च को मध्यप्रदेश के लाखों किसानों की तरफ से भाजपा किसान मोर्चा सीएम हाउस में रविवार को मुख्यमंत्री का सम्मान करेगा।

पार्टी ने जो वादे किए वो पूरे करेगी
चौधरी ने कहा कि फसल नुकसान पर दो हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राशि देने का निर्णय भी मोहन यादव सरकार ने लिया है। इस बार के बजट में सरकार खेती पर अधिक फोकस करने जा रही है। पीएम धन धान्य योजना में एमपी के दस जिले शामिल हैं। इस योजना का ऐलान केंद्र सरकार के आम बजट में किया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश के 83 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। गांवों को सड़क से जोड़ने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी सरकार ने ही किया। पार्टी ने जो वादे किए हैं वह समय सीमा में पूरे किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन किया
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दर्शन ने कहा कि कांग्रेस किसानों की लाश पर रोटी सेंकने का कार्य करती है। कांग्रेस आज भी यही कार्य कर रही है, उन्हें किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय अच्छे नहीं लगते। कांग्रेस वर्षों तक देश और मध्यप्रदेश में सत्ता में रही, लेकिन किसानों के हितों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। भाजपा किसानों को खुशहाल बना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है।

कांग्रेस शासन में किसान खेती के प्रति हो गया था उदासीन
कांग्रेस के शासनकाल में किसान खेती के प्रति उदासीन हो गया था। पीएम मोदी की कि किसान हितैषी नीतियों के चलते अब किसान उन्नत खेती कर रहे हैं। युवाओं में खेती के प्रति रूझान बढ़ा है। आईआईटी पास युवा भी अब खेती कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना लागू करके किसानों को बहुत कम ब्याज दर पर खेती के लिए ऋण दिलाने का कार्य किया। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लागू करके देश के गांवों में रहने वाले करोड़ों किसानों को सड़क मार्ग से जोड़ा। इसका फायदा यह हुआ कि किसान आसानी से अपना उपज बाजार तक पहुंचाने लगा और उसे उपज का अच्छा दाम मिलने लगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे