28.5 C
Bhopal

धान उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी: प्रति हेक्टेयर 2000 मिलेगी प्रोत्साहन राशि: सीएम का ऐलान-छोटे किसानों को भी मिलेगा लाभ

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मप्र के धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उमरिया जिले के नौरोजाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने किया है कि मप्र सरकार धान उत्पादक किसानों को 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से प्रोत्साहन राशि देगी। यह राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जिसका लाभ छोटे किसानों को भी मिलेगा। सीएम ने उमरिया जिले के लिए भी बड़ी घोषणाएं की।

सीएम ने कहा कि किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने पहले कोदो-कुटकी के उत्पादन पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। गेहूं उत्पादक किसानों से भी 2600 रुपए प्रति क्विंटल उपज खरीदी जाएगी। दुग्ध उत्पादक किसानों से सरकार दूध खरीदेगी और उन्हें बोनस भी देगी। किसानों को सोलर पंप देकर उन्हें बिजली के बिल से भी मुक्ति दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर नगरीय निकाय में गीता भवन बनाए जाएंगे। उमरिया में सोन नदी पर 45 करोड़ रुपए की लागत से नए पुल का निर्माण होगा। एक अन्य पुल भी 32 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

अटलजी का व्यक्तित्व था काफी विराट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अटलजी का व्यक्तित्व काफी विराट था। इस वर्ष उनकी जन्मशताब्दी मनाई जा रही है। देश में पहली बार गांव-गरीब के बारे में किसी ने सोचा तो वे श्रद्धेय वाजपेयी जी थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आज गांवों में आवागमन सुगम हुआ है। गांवों को विकास और शहरों से जोड़ने वाले पहले व्यक्ति भारत रत्न अटलजी ही थे, जिनके सामने संसद में पक्ष-विपक्ष के सभी नेता नतमस्तक रहते थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • उमरिया जिले के ग्राम पौड़ी में 600 मेगावॉट की ताप विद्युत परियोजना की इकाई स्थापित की जाएगी।
  • बांधवगढ़ में टाइगर रिजर्व के बाहर जू का निर्माण किया जाएगा। यह इलाका भविष्य की दृष्टि से पर्यटन केंद्र बनेगा।
  • बिलासपुर में कॉलेज निर्माण और भगवान विष्णु के धाम टकटई को 4 स्थानों से जोड़कर पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा।
  • उमरिया में हॉकी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए एस्ट्रो टर्फ बनेगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे