22.1 C
Bhopal

भोपाल में बायो गैस प्लांट में लगी आग

प्रमुख खबरे

राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क में स्थित बायो गैस के बंद प्लांट में रविवार को भीषण आग लग गई। आसमान में धुएं के गुब्बार दिखाई दिए। । धुआं कई किलोमीटर तक दिखाई दिया।

पुल बोगदा और फतेहगढ़ से करीब एक दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची थीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है।

फायर अधिकारी शक्ति तिवारी के मुताबिक, शाम 5:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्लांट की ओर आने वाली सड़क को पुलिस ने बंद कर दिया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। यह फायर केमिकल का प्लांट था। इसके आसपास कचरे का ढेर था, जहां आग लगी हुई थी। पहले यहां केमिकल बनता था।

2017 में प्लांट का निर्माण हुआ था। पिछले तीन सालों से बंद है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे