26.9 C
Bhopal

मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के कैबीनेट मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर की नायिका हैं। विजय शाह के बयान के बाद विपक्षी दल ने उनके और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एडिशनल एसपी रुपेश कुमार द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मंत्री विजय शाह ने सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद देश और प्रदेश में सियासत तेज हो गई थी। विपक्षी पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। वहीं, इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खुद ही संज्ञान लिया था।

मंत्री विजय शाह के बयान के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खुद ही संज्ञान लिया था। उन्होंने मोहन यादव सरकार को आदेश दिए थे कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ चार घंटे के अंदर केस दर्ज होना चाहिए। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की बेंच के सामने राज्य सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह पेश हुए। कोर्ट के अपने आदेश में कहा कि मंत्री के खिलाफ आज ही एफआईआर होनी चाहिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे