20.1 C
Bhopal

मप्र में 1 नवंबर से कर्मचारियों-अधिकारियों की लगेगी फेस बेस्ड अटेंडेंस

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 1 नवंबर  से कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस रिकग्निशन आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू होगा।

प्रदेश के सभी 413 नगर निकायों में फेस बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम लागू हो गया है। अब दफ्तरों में हाजिरी केवल बायोमेट्रिक मशीन के जरिए ही दर्ज होगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

नगरीय प्रशासन विभाग ने साफ कर दिया है कि काम पर नहीं आने या देरी से आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नया सिस्टम ई-अटेंडेंस को ई-नगर पालिका 2.0 पोर्टल से जोड़ेगा, और कर्मचारियों का वेतन इसी पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर तैयार होगा।

इस कदम से न केवल अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सरकारी कार्यों में दक्षता भी आएगी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस सिस्टम से कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति की निगरानी आसान होगी और फर्जी हाजिरी पर रोक लगेगी।

इस सिस्टम के लागू होने से मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे