29.1 C
Bhopal

एनडीए सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता, राजद ने बिहार को पलायन का अभिशाप दिया: बिहार में बोले पीएम मोदी

प्रमुख खबरे

बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के चुनावी समर में उतर गए हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत समस्तीपुर से की। इसके बाद पीएम मोदी ने बेगूसराय में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं महागठबंधन पर जोरदार हमला भी बोला।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब औद्योगिकीकरण होगा तो नौकरियां भी आएंगी। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज ने फैक्ट्रियां बंद कर दी थीं और बेगूसराय और बरौनी को पीछे धकेल दिया था, लेकिन आज बेगूसराय औद्योगिक हब बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जंगलराज को सुशासन में बदला और अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है। बेगूसराय में बड़े-बड़े शोरूम खुल रहे हैं। बरौनी रिफाइनरी में हजारों करोड़ का निवेश किया गया और यहां अब पेट्रोकेमिकल्स प्लांट बन रहा है। इससे छोटे उद्योग लगेंगे।

जंगलराज में बंद हो गया बरौनी का खाद कारखाना
उन्होंने कहा कि बरौनी का खाद कारखाना जंगलराज में बंद हो गया था। इसके लिए गैस की जरूरत थी, गैस बिहार में नहीं थी। हमने गैस लाने की योजना बनाई। पश्चिम बंगाल से बिहार के लिए पाइपलाइन बिछाई ताकि नौजवानों को रोजगार मिल सके और किसानों को खाद मिल सके। ‎पीएम मोदी ने महागठबंधन को लठबंधन बताते हुए कहा कि महागठबंधन में एक-दूसरे की खाल खींच रहे हैं। इसमें झटक दल है, लटक दल है, पटक दल है, भटक दल है। ये लोग कैमरे के सामने आकर भले कुछ भी बोल लें।

आरजेडी-कांग्रेस की स्थिति एक जैसी
‎राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने जेएमएम को पटक दिया। लेफ्ट के दल को लटका दिया। राजद को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा कि ये कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं। कांग्रेस की भी यही स्थिति है। बिहार ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करता है। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस आज बिहार में राजद की पिछलग्गू है। उन्होंने बेगूसराय में लोगों से मोबाइल फोन निकालकर लाइट जलाने को कहा और फिर कहा कि जब लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत है?

लालू राज के दौरान बिहार में था जंगलराज
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लालू राज के दौरान जंगलराज था, लोग शाम को बाहर आने से डरते थे। लेकिन जब 2005 में बिहार में एनडीए सरकार आई, तो बिहार में सुशासन की सरकार आई। आज बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नक्सलवाद समाप्त करने की भी बात कही। ‎

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे