29.9 C
Bhopal

विधायक के भाई के जन्मदिन पर अस्सु खान ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, पुलिस के एक्शन पर भड़के कांग्रेसी, समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे माननीय

प्रमुख खबरे

जबलपुर। बीते 18 अप्रैल को पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया के जन्मदिन पर नियम कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। जय घनघोरिया के जन्मदिन के जश्न में डूबे समर्थकों और कांग्रेस नेता अस्सु खान ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए अस्सु खान को शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेसी भड़क गए हैं। यही नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अस्सु के समर्थनों ने देर रात कोतवाली थाने को ही घेर लिया है। बताया तो यहां तक जा रहा है विधायक लखन घनघोरिया भी कोतवाली थाने पहुंचे थे।

बता दें कि जय घनघोरिया के जन्म दिन पर रात 12:00 बजे समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया था। इस दौरान नियम कायदों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। विधायक लखन घनघोरिया के भाई के जन्मदिन पर अस्सू खान ने हर्ष फायरिंग की थी। जय घनघोरिया के जन्मदिन पर अस्सू खान ने कई राउंड फायरिंग की थी। जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने जनमानस को खतरे में डालने सहित अन्य धाराओं में अस्सू खान को गिरफ्तार किया है।

जमानत पर रिहा करने की मांग को लेकर बढ़ा विवाद
फायरिंग करने वाला युवक अस्सु खान कांग्रेस का नेता है और विधायक लखन घनघोरिया के साथ ही पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेता है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने थाने का घेराव किया। जमानत पर रिहा करने की मांग को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। कोतवाली थाना परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। समाचार के लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे