23 C
Bhopal

इंडी ब्लॉक से बेदखल होगी कांग्रेस!, आप दूसरे दलों के साथ करेगी मंथन, केजरीवाल पर एफआईआर और बयानबाजी से बढ़ी तकरार

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली । दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तल्खियां बढ़ती दिखाई दे रही है। यहीं नहीं, आप ने तो कांग्रेस को इंडी ब्लॉक से भी बाहर करने की नई रणनीति बनाने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को इंडी गठबंधन से बाहर करने के लिए आप गठबंधन से जुड़े अन्य दलों से बात करेगी। इस मुद्दे को लेकर आप नेता गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को लेकर आप नेताओं में भारी नाराजगी है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग और बयानबाजी करना। आप ने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। ऐसे में आप इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी।

बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसे लेकर भी आ नेताओं में भारी नाराजगी है। अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि आप के विधायक और एमसीडी पार्षदों की ओर से कथित तौर पर व्यक्तिगत डेटा मतदाता पहचान पत्र और फोन नंबर एकत्रित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में ओटीपी सत्यापन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जनता का विश्वास तोड़ा गया है।

इस मामले में बढ़ी तकरार
यूथ कांग्रेस ने शिकायत तब दर्ज कराई है, जब दिल्ली सरकार के ही कुछ विभागों ने आप की योजनाओं की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन योजनाओं को भ्रामक बताते हुए जनता को चेतावनी दी गई है कि वे इनसे सावधान रहें। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है और केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यहां पर बता दें कि केजरीवाल ने महिला सम्मान निधि के तौर पर महिलाओं को 2100 रुपए हर महीने देने का ऐलान किया था, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना लागू नहीं की गई है। लाकड़ा ने आरोप लगाया कि यह कदम धोखाधड़ी और जालसाजी का स्पष्ट उदाहरण है, जिससे जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया।

महिलाओं को गुमराह कर रही आप : यादव
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को राजनीतिक छलावा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर फार्म भरवाए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली सरकार के बाल विकास विभाग की ओर से जारी नोटिस ने स्पष्ट किया गया है कि यह कोई सरकारी योजना नहीं है।

देवेंद्र ने कहा कि केजरीवाल ने चुनावी लाभ के लिए महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का झूठा वादा किया है। इसके तहत आप कार्यकतार्ओं ने झुग्गी-झोपड़ी में फार्म भरवाकर महिलाओं की जानकारी इकट्ठा की। इन फर्जी योजनाओं के जरिये आप साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी को बढ़ावा दे रही है। इस तरह की जानकारी साझा करने से महिलाओं को गंभीर वित्तीय नुकसान हो सकता है। आप ने 2022 में पंजाब और 2024 में दिल्ली में महिलाओं को 1000 रुपये मासिक देने का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के नाम पर केवल झूठे वादे किए गए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे