24.1 C
Bhopal

मप्र के सरकारी सेवकों को सीएम ने दी खुशखबरी: जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ, फायदा मिलेगा 4 लाख को

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सुखद खबर सामने आई है। दरअसल पदोन्नति की आस लगाए बैठे अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द ही प्रमोशन का लाभ मिलेगा। यह बड़ी घोषणा मंगलवार को स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है। सीएम ने कहा कि पदोन्नति में बनी बाधा को हटाने का रास्ता निकाल लिया है। जल्द ही इससे जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। बता दें 8 साल से ज्यादा समय से कर्मचारियों को प्रमोशन का इंतजार था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी-कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। गत 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी, जो अब समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से अधिक बैठकों में विचार-विमर्श किया गया। मंत्रियों से भी चर्चा की गई और पदोन्नति का रास्ता राज्य शासन द्वारा तलाशा गया है। राज्य शासन ने अनुभव किया की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

जल्द मिलेगा सुखद समाचार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही कैबिनेट बैठक बैठक में इस संबंध में निर्णय होगा। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुखद समाचार शीघ्र प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारी- कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

9 साल से लगी प्रमोशन पर रोक
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल 2016 को ‘मप्र लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2002’ की पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान खत्म कर दिया था। शिवराज सरकार ने 12 मई 2016 को हाईकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया, तभी से मध्य प्रदेश में पदोन्नति पर रोक लगी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे