30.2 C
Bhopal

मुख्यमंत्री की चेतावनी, मप्र में नहीं चलेगा जिहाद या लव जिहाद

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बड़ी चेतावनी जारी की है। मोहन यादव ने साफ-साफ कह दिया है कि मध्यप्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में भोपाल के एक कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इसी के कुछ दिनों बाद सीएम मोहन यादव का ये बयान सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाकर इस अपराध को अंजाम दिया था।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश को सुशासन के लिए जाना जाता है। इस राज्य में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम मोहन ने कहा है कि जो भी अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी । हमारी सरकार राज्य की धरती पर किसी तरह का जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगी। जो भी ऐसे कार्यों में शामिल पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऐसे लोग चाहे राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भाग गए हो, मध्य प्रदेश की पुलिस उन्हें पकड़ेगी और वापस लाएगी।

क्या है मामला

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घटना के आरोपियों में से एक प्राइवेट कॉलेज का पूर्व छात्र फरहान अली उर्फ ​​फराज है। उसने दो साल पहले अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। आरोपी फरहान ने लड़की के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद फरहान के दो दोस्तों ने भी इसी तरह से दो अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया।

भोपाल में रेप और ब्लैकमेल के मामले मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस ने घटना से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को पॉक्सो और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना से जुड़ा एक आरोपी अब भी फरार है। इसके साथ ही पुलिस ने लड़कियों को फंसाने और उनके साथ बलात्कार करने वाले गैंग की जांच के लिए SIT का गठन भी किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे