24.1 C
Bhopal

लालटेन राज में बिहार लाल आतंक से जकड़ा हुआ थाः पीएम ने किया वार

प्रमुख खबरे

गयाजी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर पहुंचे और प्रदेश को बडी सौगात दी। पीएम मोदी ने गयाजी से करीब 13000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य शामिल हैं। बिहार को यह बड़ी सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी पर भी तीखा प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार की एनडीए सरकार कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों के नफरती अभियान का जवाब दे रही है।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि याद करिए यहां लालटेन राज में यहां कैसी दुर्दशा थी। लालटेन राज में यह क्षेत्र लाल आतंक से जकड़ा हुआ था। शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। पीएम ने कहा कि बिहार का तेज विकास केंद्र की एनडीए सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए आज बिहार चैतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बीते समय में पुरानी समस्याओं के समाधान तलाशे गए और नई प्रगति के रास्ते बनाए गए।

लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर भी डूबे रहे अंधेरे में
प्रधानमंत्री ने कहा, लालटेन राज में गयाजी जैसे शहर अंधेरे में डूबे रहे। हजारों गांव थे, जहां बिजली के खंभे तक नहीं पहुंचे। लालटेन राज वालों ने अंधेरे में धकेला था। न शिक्षा थी और न रोजगार था। बिहार की कई पीढ़ियों को राज्य से पलायन के लिए मजबूर कर दिया। बिहार के लोगों को राजद और उनके साथ सिर्फ अपना वोटबैंक मानते हैं। उन्हें गरीब के सुख-दुख और मान सम्मान से कोई मतलब नहीं है।

पीएम ने कांग्रेस को याद दिलाया उसका इतिहास
गयाजी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ष्कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि अपने राज में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से कांग्रेस की नफरत और घृणा को कोई भूल नहीं सकता है। कांग्रेस का बिहार के लोगों के प्रति दुर्व्यवहार देखने के बाद भी राजद वाले गहरी नींद में सोए पड़े थे। इसी दौरान, अपने संकल्प को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के बेटे-बेटी को यहीं रोजगार और सम्मान की जिंदगी मिले, वह परिवार की देखभाल कर सकें, इसी सोच के साथ एनडीए सरकार काम कर रही है। अब बिहार में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बन रहे हैं।

बिहार में आकार ले रहा सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया
पीएम ने बताया कि गयाजी जिले में बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया तैयार हो रहा है। गयाजी में एक टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना की जा रही है। शुक्रवार को यहां पावर प्लांट का शुभारंभ हुआ है। कुछ महीने पहले औरंगाबाद में पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भागलपुर जिले में भी नया थर्मल पावर प्लांट बनेगा, जिससे बिहार में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी। जब बिजली उत्पादन बढ़ेगा तो घरों में बिजली की सप्लाई बढ़ेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे