भोपाल। आने वाले कुछ समय में झीलों की नगरी भोपाल आपको कुछ अलग ही स्वरूप में नजर आएगा। इतना ही नहीं, जब राजधानी की सड़कों से गुरजेंगे तो मप्र के महापुरुषों से जुड़ी यादें भी जाता हो जाएंगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों के नाम महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे। सीएम ने यह घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि कि भोपाल समेत मध्यप्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि गौरवशाली अतीत को जन-जन तक पहुंचाते हुए, राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम से द्वार बनाएं जाएंगे। उन्होंने बड़ा तालाब जैसी कई रचनाएं की। उनकी ये रचनाएं आज भी इतिहास को जीवंत करती हैं।
हमारी राजधानी का गौरवशाली अतीत है। उस अतीत को सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी के प्रमुख मार्गों पर वीर शासकों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। यह फैसला हमें उस दौर में ले जाएगा, जिससे हमारा मध्यप्रदेश और देश गौरवांवित हुआ है। सीएम ने लिखा कि सम्राट विक्रमादित्य ने 2100 साल पहले चक्रवर्ती राजा की तरह शासन किया। उनका सुशासन-न्याय-वीरता-ज्ञान-दानशीलता-धैर्य-पराक्रम-पुरुशार्थ जैसे कई गुणों से उनकी पहचान रही है। उनके एक हजार साल बाद राजा भोज भी अद्वितीय शासक रहे हैं। उनसे भोपाल की विशेष पहचान है।