29.1 C
Bhopal

क्रूर शासक की तारीफ करने वाले को भेज देंगे कब्रिस्तान, आजमी के बयान पर भड़के भाजपा विधायक

प्रमुख खबरे

भोपाल। महाराष्ट्र से सपा विधायक अबू आजमी ने क्रूर शासक औरंगजेब की तारीफ में कसीदें पढ़ी है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं थे। उन्होंने अगर मंदिर तोड़ी थी तो मस्जिद भी तोड़ी थी, इसमें हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं है। आजमी के बयान को लेकर देशभर में सियासी भूचाल आ गया है। भाजपा आए दिन निशाना साध रही है। इसी कड़ी में अब भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा आजमी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने यह तक कह दिया दिया जो औरंगजेब की बात करेगा उसेकब्रिस्तान भेज दिया जाएगा।

भाजपा विधायक शर्मा ने गुरुवार को भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजमी को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक मूर्ख पाठ पढ़ा रहा था कि औरंगजेब महान है, शर्मा ने कहा कि औरंगजेब लुटेरा था, बाबर लुटेरा था, अकबर लुटेरा था, हिमांयू लूटेरा था। उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान भेज दिया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महान थे महान हैं, महाराणा प्रताप कल भी महान थे आज भी महान हैं।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे