25.1 C
Bhopal

पुलिस पर फिर जानलेवा हमला, एएसआई को गोली मारी

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ है। कुख्यात अपराधी को पकड़ने गए एक एसएसआई को गोली मारी है। एएसआई गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमोह जिले में आज गुरुवार 20 मार्च को सुबह पुलिस और आदतन अपराधी के बीच झड़प हो गई। जिसमें जबलपुर नाका पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आनंद अहिरवाल के हाथ में गोली लग गई है।

पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, आरोपी को पकड़ लिया गया है।

दमोह पुलिस अधीक्षक के अनुसार कासिम कुरैशी कई मामलों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को उसके राजनगर में होने की सूचना मिली।

खबरों के अनुसार  पुलिस ने घेराबंदी सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन कासिम ने एक के बाद एक दो फायर किए। एक गोली एएसआई अहिरवाल के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई आनद अहिरवाल का जबलपुर मेडिकल कॉलेज और आरोपी कासिम को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें गौ-हत्या, विस्फोटक अधिनियम, लूट, डकैती और हत्या का प्रयास शामिल हैं। कासिम कोतवाली और देहात थाना के कुछ मामलों में फरार भी था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे