34 C
Bhopal

15 दिनों तक बंद रहेंगी आंगनबाड़ी बंद

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में 15 दिनों तक आंगनबाड़ी बंद रहेगी। दरअसल, सरकार ने ग्रीष्म कालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसके बाद आगामी 15 दिनों तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोला जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्र में 01 से 15 जून तक अवकाश रहेगा। नियमित रूप से आने वाले 03 से 6 साल के बच्चों और हितग्राहियों के लिए छुट्टी रहेगी।

महिला बाल विकास विभाग ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

हालांकि, इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के रखरखाव, दस्तावेज संधारण, वार्षिक सर्वेक्षण, पोषण आधार संबंधी गतिविधियों के काम होंगे।

केंद्रों के बच्चों के लिए नाश्ता और भोजन महिला स्व सहायता समूह द्वारा वितरित किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे