23.7 C
Bhopal

उज्जैन में श्रमिकों से भरी पिकपअ पलटी, तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, सवार थे दो दर्जन मजदूर

प्रमुख खबरे

उज्जैन। उज्जैन में मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। महिदपुर तहसील के डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप के पलट से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 14 घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप मजदूरों को लेकर रतलाम जा रही थी। यह सभी श्रमिक मटर तोड़ने रतलाम जा रहे थे। स्पीड तेज होने के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ऊतरकर पलट गई। पिकअप में 24 लोग सवार थे। चालक फरार है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उसके पहले ही ग्रामीणों ने पिकअप के नीचे दबे मजदूरों को जेसीबी कर मदद से पिकअप हटाकर बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर घायलों को उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जबकि अन्य घायलों का उपचार महिदपुर अस्पताल में जारी है। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह पिकअप में सवार होकर दो दर्जन मदजूर हदपुर तहसील से मटर तोड़ने के लिए रतलाम जा रहे थे। तभी डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे स्पीड तेज होने के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गया। हादसे में काफी श्रमिक पिकअप के नीचे दब गए। गनीमत रही कि जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। जेसीबी की मदद से पिकअप को सीधा करवाने के साथ ही यहां फंसे मजदूरों को अस्पताल भिजवाने में मदद भी की।

महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में पिकअप के नीचे दबने से कंचनबाई (45), जसोदाबाई (35) और बालाराम (15) की मौत हो गई। जबकि अन्य मायाबाई, रेखाबाई, पायलबाई, रम्भाबाई को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घटना में मंजूबाई, हेमाबाई, साजनबाई, लक्ष्मीबाई, डालीबाई, रेखाबाई, ललिताबाई, रम्भाबाई, कमलाबाई, उमरावबाई, सुगनबाई और रुक्माबाई भी घायल हुई हैं, उन्हें महिदपुर के अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 24 लोग सवार थे। चालक फरार है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे