24.2 C
Bhopal

लोकमाता की 300वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी मोहन सरकार, 31 मई को पीएम मोदी भी आएंगे भोपाल

प्रमुख खबरे

भोपाल। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जनयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए मप्र सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। यही नहीं लोकमाता की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मप्र सरकार द्वारा 31 मई को राजधानी भोपाल के जंबूरी में मैदान में महिला उद्यमियों, कामगारों, महिला स्व-सहायता समूहों, लाड़ली बहनों का महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महासम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश से 2 लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इसके अलावा अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर मप्र में 20 मई से 31 मई तक सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान को याद करने और उनकी विरासत को सम्मान देने का एक प्रयास है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर के राजवाड़ा के दरबार हाल में कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए दी। रहे थे। सीएम डॉ. यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भारत की अमोल निधि है।

मालवा का इतिहास रहा गौरवशाली और स्वर्णिम
सीएम ने कहा कि लोकमाता के सुशासन के साथ ही न्याय, शिक्षा, समाज कल्याण, धर्म कल्याण, जल संरक्षण और संवर्धन आदि के कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए इंदौर में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित की गई है। मालवा का गौरवशाली और स्वर्णिम इतिहास रहा है। इसे रेखांकित करने के आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 20 मई से 31 मई 2025 तक कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन शहरों में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस दौरान इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक और साहित्यिक आयोजन होंगे। 22 मई को कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर पर केंद्रित महानाट्य “अहिल्याकथान संनादति” का मंचन किया जाएगा। 23 मई को ग्राम-महिदपुर, उज्जैन में देवी अहिल्या पर केंद्रीत महिला कवि सम्मेलन आयोजित होगा। ग्वालियर में 24 मई को नर्मदापुरम में 26 मई को, 27 मई को भोपाल में और बैतूल में 28 मई को महानाट्य “अहिल्याकथान संनादति” का मंचन होगा।

इंदौर में 28 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर पर केंद्रीत एकल कविता पाठ और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी, वहीं 29 मई को लता मंगेशकर आॅडिटोरियम, इंदौर में देवी अहिल्या केंद्रीत महानाट्य “शिवयोगिनी अहिल्या” का मंचन होगा। अंतिम दिन, 31 मई को राजवाड़ा परिसर, इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के साथ प्रदेशव्यापी आयोजन का समापन होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे