मध्यप्रदेश में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 56 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया।
प्रदेश स्तर पर अलंकरण समारोह की शुरुआत हुई वर्ष 2023 से
डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) प्रदान करना वर्दीधारी बलों की एक विशिष्ट परंपरा है, जिसमें बल का मुखिया अपने अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उसके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मान देते हुए अलंकरण प्रदान करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए वर्ष 2023 से इस अलंकरण को प्रदान करने के लिए एक भव्य समारोह का रूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत समस्त चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को ससम्मान पुलिस मुख्यालय आमंत्रित कर एक गरिमामयी समारोह में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उक्त अलंकरण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में मई 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को डीजीसीआर अलंकरण प्रदान किया गया।
डीजीसीआर
डीजीसीआर प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक म.प्र. की ओर से पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति पत्र डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) प्रत्येक वर्ष में दो बार प्रदान किया जाता है।
मई 2024 के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी
- श्रीमती बीना सिंह, तत्का. पुलिस अधीक्षक डायल 100, भोपाल हाल स.म.नि.(विधि), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
- सुश्री प्रियंका पाण्डेय, उ.पु.अ., जिला छिंदवाड़ा
- श्री भरत सिंह यादव निरीक्षक (का.वा.उ.पु.अ.), उ.पु.अ. कार्यालय, जिला उज्जैन
- श्री भगवान सिंह कन्याल, निरीक्षक (वि.स.ब.ल), 23वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल
- श्री लखन लाल शर्मा, निरीक्षक (अ), आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर
- श्री नरेन्द्र शर्मा, निरीक्षक (अ), पु.म.नि. कार्यालय जोन, ग्वालियर
- श्री अमित सोनी, निरीक्षक, कोतवाल, जिला मंदसौर
- श्रीमती मन्जू शर्मा, उप निरीक्षक (का. वा. निरीक्षक), पुलिस लाईन, जिला कटनी
- श्री योगेश कुमार शर्मा उ.नि. (का.वा.निरीक्षक) वि.शा., इंदौर
- श्री विक्रम सिंह, उ.नि., 6वीं वाहिनी, वि.स.बल, जबलपुर
- श्री मेहरबान सिंह उ.नि., 26वीं वाहिनी वि.स.बल, गुना
- श्री बालाराम सोनार्थी, उ.नि. (वि.स.बल), 24वीं वाहिनी विसबल, रतलाम
- सुश्री मनीषा लिल्हारे, उप निरीक्षक, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर
- श्री देव बहादुर सिंह परिहार, स.उ.नि.(का.वा.उ.नि.) वि.शा. इंदौर
- श्री योगेन्द्र कुमार सिंह, स.उ.नि. (अ) (का.वा. उ.नि. (अ)), 26वीं वाहिनी, वि.स.बल, गुना
- श्री चंद्रभान सिंह चौहान स.उ.नि., थाना महाकाल, जिला उज्जैन
- श्री प्रेम पातुरकर, स.उ.नि.(रेडियो), रेडियो मुख्यालय, भोपाल
- श्री नंदकिशोर कोसरकर, प्र.आर.(का.वा.स.उ.नि.) पु.अ.कार्यालय, जिला बालाघाट
- श्री अमरनाथ लामा, प्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.) विसबल, 7वीं वाहिनी भोपाल
- श्री कालीचरण, प्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.), 17वीं वाहिनी विसबल भिण्ड
- श्री जितेन्द्र कुमार गौतम, प्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.), 10वीं वाहिनी विसबल सागर
- श्री मुकेश पुरी गोस्वामी, प्र.आर. (का.वा. स.उ.नि.), पु.अ. कार्यालय, जिला बालाघाट
- श्री राम प्रकाश शुक्ला, प्र.आर. (का. वा. स.उ.नि.) (रेडियो), रेडियो मुख्यालय, भोपाल
- श्री ज्ञानी राम बाहे. प्र.आर. (का.वा. स.उ.नि.), न.पु.अ. कार्यालय, जिला बालाघाट
- श्री राजू सिंह दाहिया, प्र.आर. (का.वा. स.उ.नि.), कोतवाली, बालाघाट
- श्री हरिओम दुबे, प्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.) (रेडियो), रेडियो मुख्यालय, भोपाल
- श्री राजेश कुमार शुक्ला, प्र.आर. (का. स.उ.नि.), वाहन शाखा, रक्षित केन्द्र, मण्डला
- श्री संजय राणा, प्र.आर. (का. स.उ.नि.) (एम.टी.), पुलिस लाईन, जिला उज्जैन
- श्री विजय कुमार यादव, प्रधान आरक्षक 186 आ.ए.पी.टी.सी. इंदौर
- श्री राजेश कुमार बिसेन, प.आर. 602, पु.म.नि. कार्यालय, जिला बालाघाट
- श्री कृष्ण कुमार कपाले, प्र.आर. 248, जिला छिंदवाड़ा
- श्री इग्नेश लकड़ा, प्र.आर. 316, आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर
- श्री ओमप्रकाश सिंह जाट, प्र.आर. 924, थाना पिपलोदा, जिला रतलाम
- श्रीमती हेमलता राठौर, प्र.आर. 453, पुलिस लाईन, रतलाम
- श्री राजीव लोचन द्विवेदी, प्र. आर. (रेडियो), रेडियो मुख्यालय, भोपाल
- श्री विक्रम सिंह तोमर, प्र.आर. 132, रक्षित केन्द्र, जिला शाजापुर
- श्री सुनील कुमार सोनेकर, प्र.आर. (चालक) 679, रक्षित केन्द्र, जिला बालाघाट
- श्री गौरीशंकर बेलवंशी, प्र.आर. (चालक) 55 जिला छिंदवाड़ा
- श्री सुशील कुमार चौबे, आरक्षक (का.वा.प्र.आर.) 381, 10वीं वाहिनी, वि.स.बल, सागर
- श्री भूपेश कुमार सोलंकी,आरक्षक (का.वा.प्र.आर.)243, 24वीं वाहिनी,वि.स.बल, रतलाम
- श्री गजेन्द्र सिंह पंवार, आरक्षक (का.वा.प्र.आर.) 201, थाना रक्षित केन्द्र संबंद्ध स्टेनो शाखा, जिला रतलाम
- श्री विकास प्रताप सिंह, आरक्षक (का. वा. प्र.आर.) 36, पी.टी.आर.आई., भोपाल
- श्री लखन सिंह कुशराम,आरक्षक (का.वा.प्र.आर.) 251,थाना यातायात, जिला बालाघाट
- श्री आशीष रामेकर, आरक्षक (का. वा. प्र.आर.), पु.अ. कार्यालय, जिला बालाघाट
- श्री लोमेश शर्मा, आरक्षक (का. वा. प्र.आर.) 21, र.के. रतलाम संबंद्ध सीसीटीएनएस, रतलाम
- श्री शेर सिंह ठाकुर, आरक्षक 176, 10वीं वाहिनी, वि.स.बल, सागर
- श्री राजेश कुमार खम्हारी, आरक्षक 141, 25वीं वाहिनी, वि.स.बल, भोपाल
- श्री अनिल काले, आरक्षक, 14वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर
- श्री अशोक कुमार तिवारी, आरक्षक, आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर
- श्री संजय कुमार अश्वरे, आरक्षक 1529, एमटी पूल, भोपाल
- श्री अजय शर्मा, आरक्षक 45, कार्यालय पु.म.नि., इंदौर
- श्री बृजेश कुमार शर्मा, आरक्षक 295, 14वीं वाहिनी, विम.बल, ग्वालियर
- श्री शिवशंकर लहारिया, आरक्षक, नारकोटिक्स, पु.मु., भोपाल
- श्री विजय सिंह वर्मा, आरक्षक 637, 18वीं वाहिनी, वि.स.बल, शिवपुरी
- श्री गिरजेश सिंह रघुवंशी, आरक्षक, 18वीं वाहिनी, वि.स.बल, शिवपुरी
- श्री अनिल सिंह सेंगर, आरक्षक (चालक), 216, 29वीं वाहिनी, दतिया



