28.3 C
Bhopal

सीएम एक्सीलेंड अवार्ड से नवाजे जाएंगे मप्र के 14 अफसर, मोहन के हाथों होंगे सम्मानित, लिस्ट जारी

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड 2022-23 से सम्मानित होने वाले अधिकारियों की सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की लिस्ट में 6 क्षेत्रों के लिए 14 धिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी चयनित अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित करेंगे। अधिकारियों को यह पुरस्कार अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जाएगा।

इन 6 क्षेत्रों में किए गए नवाचार के लिए दिया जा रहा पुरस्कार
शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण, अधोसंरचना, नागरिक सेवा प्रदाय-सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, रोजगार एवं आर्थिक विकास क्षेत्रों में नवाचार के लिये पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं।

इनको किया जाएगा पुरस्कृत
पुरस्कार के चयनित अधिकारियों में शीला दाहिमा, माधव प्रसाद पटेल, अदिति गर्ग, डॉ. इंदिरा दांगी, शारदा डुडवे, आलोक पौराणिक, चंद्रमोहन ठाकुर, डॉ. यशपाल सिंह, संजय जोशी, अमित तोमर, ऋषव गुप्ता, गणेश शंकर मिश्रा, दिव्यांक सिंह और प्रवीण सिंह के नाम शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे