25.4 C
Bhopal

अमरवाड़ा जीतने BJP ने कसी कमर: 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, MP के अलावा दूसरे राज्यों के दिग्गज भी झोकेंगे ताकत

प्रमुख खबरे

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा ने कसर कस ली है। एक ओर जहां सबसे पहले उम्मीदवार का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ अब 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि सूची में दूसरे प्रदेश के दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में पहला पहला नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का है। इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान वीरेन्द्र खटीक, सावित्री ठाकुर के अलावा असम के सीएम हितंता विस्वा शर्मा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता और अब भाजपा में शामिल कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को मतदान करवा रहा है। भाजपा ने कमलेश शाह को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस अभी अपना उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। नामांकन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 जून है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। उम्मीदवार 26 जून तक नामांकन फॉर्म वापस ले सकते हैं। अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होगा। इसके बाद 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।

कांग्रेस अब तक नहीं खोज पाई उम्मीदवार
गौरतलब है कि 2023 में विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने कांग्रेस को हराकर सत्ता में काबिज हुई बीजेपी के हौसले बुलंद है,लेकिन फिर भी भाजपा अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस की हालत यह है कि अभी तक अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की खोज तक नहीं कर पाई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे