24.5 C
Bhopal

मोदी कैबिनेट: भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभाग यथावत, शिवराज को कृषि और सिंधिया को मिली नई जिम्मेदारी

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी तीसरी पारी का आगाज कर दिया है। रविवार शाम को 71 मंत्रियों को शपथ दिलाने के 24 घंटे बाद ही सोमवार को उनको विभागोंं की जिम्मेदारी भी सौंपा दी है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से शाम 6:30 बजे जारी की गई। सूची के मुताबिक भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

वहीं शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग और ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया गया है। मोदी सरकार में सहयोगी दलों की बात करें तो सबसे पहले एच. डी. कुमारस्वामी का नाम आता है, जिन्हें भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री बनाया गया है। हम प्रमुख जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री बनाए गए हैं। टीडीपी से जुड़े युवा सांसद किंजरापु राममोहन नायडू अब नागरिक उड्डयन मंत्री बन गए हैं तो अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

देखें  मंत्रियों की पूरी लिस्ट

प्रधान मंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी प्रधान मंत्री  और इसके प्रभारी:कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय;परमाणु ऊर्जा विभाग;अंतरिक्ष विभाग;सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; औरअन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं।

 केबिनेट मंत्री

1.    श्री राजनाथ सिंहरक्षा मंत्री.
2.    श्री अमित शाहगृह मंत्री; औरसहकारिता मंत्री.
3.    श्री नितिन जयराम गडकरीसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री।
4.    श्री जगत प्रकाश नड्डास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री; तथारसायन एवं उर्वरक मंत्री।
5.    श्री शिवराज सिंह चौहानकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री; तथाग्रामीण विकास मंत्री।
6.    श्रीमती निर्मला सीतारमणवित्त मंत्री; औरकॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।
7.    डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकरविदेश मंत्री।
8.    श्री मनोहर लालआवास एवं शहरी मामलों के मंत्री; तथाविद्युत मंत्री.
9.    श्री एच.डी. कुमारस्वामीभारी उद्योग मंत्री; तथाइस्पात मंत्री.
10.         श्री पीयूष गोयलवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री।
11।         श्री धर्मेन्द्र प्रधानशिक्षा मंत्री।
12.         श्री जीतन राम मांझीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।
13.         श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंहपंचायती राज मंत्री; तथामत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री।
14.         श्री सर्बानंद सोनोवालपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री।
15.         डॉ. वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री।
16.         श्री किंजरापु राममोहन नायडूनागरिक उड्डयन मंत्री।
17.         श्री प्रहलाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री; औरनवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री।
18.         श्री जुएल ओरामजनजातीय मामलों के मंत्री।
19.         श्री गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्री।
20.         श्री अश्विनी वैष्णवरेल मंत्री;सूचना एवं प्रसारण मंत्री; तथाइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।
21.         श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधियासंचार मंत्री; औरपूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री।
22.         श्री भूपेन्द्र यादवपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री।
23.         श्री गजेन्द्र सिंह शेखावतसंस्कृति मंत्री; औरपर्यटन मंत्री.
24.         श्रीमती अन्नपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास मंत्री
25.         श्री किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य मंत्री; औरअल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।
26.         श्री हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
27.         डॉ. मनसुख मंडावियाश्रम एवं रोजगार मंत्री; तथायुवा मामले और खेल मंत्री।
28.         श्री जी. किशन रेड्डीकोयला मंत्री; तथाखान मंत्री.
29.         श्री चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।
30.         श्री सी.आर. पाटिलजल
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे