12 C
Bhopal

महाराष्ट्र में आज से फडणवीस राज: पीएम मोदी की मौजूदगी में देवेन्द्र की होगी ताजपोशी, शपथ समारोह में शिरकत करेंगे नीतीश-नायडू भी

प्रमुख खबरे

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर बीते 12 दिनों से चल रहे सस्पेंस पर अब विराम लग गया है। पूर्व डिप्टी सीएम और महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता देवेन्द्र फडणवीस गुरुवार शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा तीसरी बार होगा जब फडणवीस सीएम की पद की शपथ लेंगे। उनके अलावा अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि शिंदे को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत कई केन्द्रीय मंत्री और भाजपा- एनडीए से जुड़े 29 सीएम-डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के पोस्टर मुंबई के आजाद मैदान के आसपास के इलाकों में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के पोस्टर भी देखे गए। बता दें कि फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे जहां पहली बार उन्होंने पूरे पांच साल तो दूसरी बार महज तीन दिन की सरकार चलाई। बीते पांच साल में जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीति बदली उस तरह देवेंद्र फडणवीस की भूमिका भी बदली। वह कभी तीन दिन के मुख्यमंत्री, कभी नेता प्रतिपक्ष तो कभी उपमुख्यमंत्री रहे। सूत्रों की मानें तो महायुति के बीच मंत्रालय का बंटवारा हो गया है। गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के पास 21-22, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 9-10 विभाग मिल सकते हैं।

नागपुर के सबसे युवा मेयर बने
जनसंघ और बाद में भाजपा नेता रहे स्व. गंगाधर फडणवीस के बेटे देवेंद्र ने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रख दिया था। 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1992 में नागपुर भाजयुमो इकाई के अध्यक्ष बने। इसी साल उन्होंने नागपुर के रामनगर वार्ड से अपना पहला नगरपालिका चुनाव जीता और 21 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के सबसे युवा पार्षद बन गए। 1994 में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। 1997 में 27 साल की उम्र में यहां के सबसे युवा मेयर बने। फडणवीस ने 1999 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

इस बार कुछ खास है इन्विटेशन कार्ड
शपथ ग्रहण समारोह के लिए जो इन्विटेशन कार्ड तैयार किया गया है, वो खास है। कार्ड में नए मुख्यमंत्री का नाम ‘देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस’ लिखा गया है। सरिता उनकी मां और गंगाधर पिता का नाम है। चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में फडणवीस ने इस बार ‘देवेंद्र गंगाधर फडणवीस’ लिखा था 2014 और 2019 में जब फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उस समारोह के इन्विटेशन कार्ड में उनकी मां का नाम नहीं लिखा था।

42 हजार से ज्यादा लोग रहेंगे मौजूद
साउथ मुंबई के आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने बताया कि इस कार्यक्रम में 42 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, 9-10 केंद्रीय मंत्री, 19 मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 40 हजार बीजेपी समर्थकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। दो हजार श्श्कढ के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में कई धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा की है ऐसी व्यवस्था
शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3,500 पुलिसकर्मी और 520 अफसरों की तैनाती की गई है।उन्होंने बताया कि स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की एक प्लाटून, क्विक रिस्पॉन्स टीम, रायट कंट्रोल टीम, डेल्टा, कॉम्बैट टीम और बॉम्ब स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है।

बीजेपी से कौन संभावित मंत्री…

  • देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री)
  • राधाकृष्ण विखे-पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • चंद्रकांत पाटिल
  • गिरीश महाजन
  • सुरेश खाडे
    -रवींद्र चव्हाण
  • अतुल सावे
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • राहुल नार्वेकर
  • जयकुमार रावल
    -चंद्रशेखर बावनकुले
  • बबनराव लोणीकर
  • पंकजा मुंडे
  • देवयानी फरांदे
  • किसन कथोरे
  • नितेश राणे
    -आशीष शेलार
  • संभाजी निलंगेकर
  • राहुल कुल

शिवसेना से कौन संभावित मंत्री…

  • एकनाथ शिंदे (डिप्टी सीएम)
  • गुलाबराव पाटिल
  • दादा भुसे
  • संजय राठौड़
  • उदय सामंत
  • तानाजी सामंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर
  • शंभूराज देसाई
  • भारतशेठ गोगांव
  • अर्जुन खोतकर
  • संजय शिरसाट
  • योगेश कदम

एनसीपी से कौन संभावित मंत्री…

  • अजित पवार (डिप्टी सीएम)
  • धनंजय मुंडे
  • दिलीप वाल्से-पाटिल
  • छगन भुजबल
  • हसन मुश्रीफ
  • धर्मराव अत्राम
  • अदिति तटकरे
  • अनिल पाटिल
  • राजकुमार बडोले
  • माणिकराव कोकाटे
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे