14.1 C
Bhopal

मप्र के पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह का निधन, रतलाम के अस्पताल में ली अंतिम सांस, कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी गिनती

प्रमुख खबरे

भोपाल। कांग्रेस के कद्दावार नेता और मप्र के पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इन्हें इलाज के लिए रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। परिजन पार्थिव देह को लेकर रतलाम से रवाना हो गए हैं।

अंतिम यात्रा कल 7 दिसंबर शनिवार को उनके निवास स्थान गढ़ी से सुबह 10.30 बजे ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में जाएगी। यहीं उनका अंतिम संस्कार भी होगा। भारत सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक जगत और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि भारत सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह और उद्योग मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे