12 C
Bhopal

अमित शाह की हुंकार: महाराष्ट्र में प्रचंड जीत दर्ज करेगी BJP, पुणे में कहा- भ्रष्टाचार के सरगना हैं शरद पवार, निशाने पर रहे राहुल-उद्धव भी

प्रमुख खबरे

पुणे। नवंबर-दिसंबर में महराष्ट्र समेत 4 चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। कल शनिवार को झारखंड का दौरा करने के बाद शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पुणे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। वहीं शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर भी जमर बरसे। शाह ने पवार को भ्रष्टाचार का सरगना तक कह दिया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि शरद पवार देश में करप्शन के किंगपिन हैं। उन्होंने हमारे देश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया है। मैं शरद पवार को यह बताने आया हूं कि जब भी महाराष्ट्र में भाजपा सत्ता में आती है, मराठा समुदाय को आरक्षण मिलता है और जब शरद पवार की एमवीए सरकार सत्ता में आती है, तो मराठा आरक्षण खत्म हो जाता है। 2014 में महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। तब राज्य में भाजपा सरकार थी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे। इसके बाद शरद पवार की सरकार आई और मराठा आरक्षण गायब हो गया। हम फिर से आए और आरक्षण देने का काम किया। अगर शरद पवार की सरकार आएगी तो आरक्षण फिर से हटा दिया जाएगा। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना अगर कोई है, तो वे शरद पवार हैं। मैं शरद पवार से कहना चाहता हूं कि दस वर्ष तक महाराष्ट्र और केंद्र में आपकी सरकार थी तो आपने क्या किया?’ इस दौरान शाह ने दावा किया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।

हारने के बाद भी राहुल गांधी अहंकारी हो गए हैं
वहीं राहुल गांधी को अपने निशाने पर लेते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैंने राजनीतिक जीवन में कई जय-पराजय देखे। परंतु, मैंने यह भी देखा कि कई लोग जीतने के बाद अहंकारी हो जाते हैं। जीतने के बाद अंहकार आने के सैकड़ों उदाहरण आपको दुनियाभर की राजनीति में मिल जाएंगे। लेकिन एक अनूठा उदाहरण राहुल गांधी दुनिया को दे रहे हैं। वो हारने के बाद अहंकारी हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 300 सीटें मिलीं और विपक्षी गठबंधन इंडिया को एकजुट होकर भी 240 सीटें नहीं मिलीं हैं। इस चुनाव में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के शासन पर मुहर लगाई है।

कांग्रेस नेता देश में भ्रम फैला रहे हैं- अमित शाह
शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता देश में भ्रम फैला रहे हैं कि वे दलितों, गरीबों का कल्याण करेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि 58 वर्ष तक आपने गरीबों के लिए क्या किया? बीते दस वर्षों में हमने गरीबों का कल्याण किया। विपक्षी नेताओं ने भ्रम फैलाया कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण समाप्त कर देगी। हम जवाब देने में कहीं कहीं संकोच करने लगे तो लोगों के मन में भ्रांति पैदा हुई मैं कहना चाहता हूं पूर्ण बहुमत होने के बाद भी पीएम मोदी ने आरक्षण को बल देने का काम किया है। विपक्षी नेताओं ने संविधान को लेकर भी भ्रांति फैलाई।

कसक रह गई है तो सिर पकड़कर नहीं बैठते हैं
इस दौरान अमित शाह ने कहा, ह्यहमारे कार्यकतार्ओं ने जोर शोर से काम किया लेकिन मन में एक कसक रह गई है। कसक रह गई है तो सिर पकड़कर नहीं बैठते हैं। नए लक्ष्य तय करते हैं और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर इस कसक को पूरा करने का काम करेंगे। ये याद रखें कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार हमारा गठबंधन पूर्ण बहुमत लेकर निकला है। कार्यकर्ता को हताश होने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम सुनिश्चित है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी विजय हासिल करेगी।

औरंगजेब फैन क्लब के नेता हैं उद्धव ठाकरे- अमित शाह
अमित शाह ने शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने खुद को तुष्टीकरण की राजनीति से दूर रखा। देश की सुरक्षा को औरंगजेब फैन क्लब नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सुनिश्चित करेगी। उद्धव ठाकरे औरंगजेब फैन क्लब के नेता हैं। खुद को बाला साहेब का वारिस बताने वाले उद्धव ठाकरे, कसाब को बिरयानी खिलाने वाले लोगों के साथ बैठे हैं। वे याकूब को छोड़ने की गुहार लगाने वाले के साथ बैठे, जाकिर नाईक को शांतिदूत बताने वालों के साथ आप बैठे और संभाजीनगर का विरोध करने वाले की गोदी में आप बैठे हो। ये औरंगजेब फैन क्लब महाराष्ट्र की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकता है क्या? ये भारतीय जनता पार्टी है, जो महाराष्ट्र और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे