24.2 C
Bhopal

मप्र के अन्नदाता होंगे समृद्ध: नरसिंहपुर में 26 मई से होगी एग्रो इंडस्ट्री कान्क्लेव, उप राष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ, सीएम भी रहेंगे मौजूद

प्रमुख खबरे

भोपाल। मप्र सरकार अन्नदाताओं को समृद्धि के लिए संकल्पबद्ध है। इतना ही कृषि को लाभ का धंधा बनाने और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार नए-नए नवाचार भी कर रही है। इसी कड़ी में मप्र सरकार कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन और कृषक कल्याण को समर्पित तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम का भव्य आयोजन आयोजन करने जा रही है। नरसिंहपुर में 26 मई से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन का शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , कृषि उद्यमी, निर्यातक समूह के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। कृषि उद्योग समागम 2025 का आयोजन मध्यप्रदेश में कृषि एवं उद्यानिकी पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, खाद्य प्रसंस्करण में निवेश आकर्षित करने और किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।

यह समागम उद्योगपतियों, कृषक उत्पादक संगठनों एवं नीति निमार्ताओं के बीच संवाद, नीति प्रस्तुति एवं सहयोग के अवसर प्रदान करेगा। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान सम्पन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे