23.8 C
Bhopal

पुतिन संग बैठक में बोले पीएम मोदी, कठिन परिस्थितियों में भी भारत-रूस कंधे से कंधा खड़े रहे हैं…

प्रमुख खबरे

तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का घनिष्ठ सहयोग विश्व में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। पुतिन के साथ बैठक में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया और कहा कि यूक्रेन में शांति का रास्ता खोजना मानवता की पुकार है।

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि हम यूक्रेन में जारी युद्ध पर लगातार बात करते रहे हैं। हम शांति के लिए हाल ही किए गए प्रयासों का स्वागत करते हैं। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई की कि सभी पक्ष सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजा जाना चाहिए।

यादगार होता है आपस मिलनाः पुतिन से बोले मोदी
वहीं दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। हमारा करीबी सहयोग न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए, बल्कि विश्व में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है। पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार बैठक होती है।

हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का मिला अवसर
पीएम ने कहा कि हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का अवसर मिला है। हम लगातार संपर्क में रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं। इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए 140 करोड़ भारतीय आपका उत्सुकतापूर्वक इंतजार कर रहे हैं। यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है।

एक ही कार में सवार होकर मीटिंग में पहुंचे मोदी-पुतिन
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में सवार होकर मीटिंग में पहुंचे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद मैं और राष्ट्रपति पुतिन साथ में द्विपक्षीय बैठक के स्थान पर गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे