24.3 C
Bhopal

बेंगलुरू में दिनदहाड़े महिला उत्पीड़न, लड़की को सड़क पर घसीटा, कपड़े फाड़े

प्रमुख खबरे

कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला संग दिनदहाड़े उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपी महिला पर रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था। महिला के इनकार करने पर उसने बीच रास्ते छेड़छाड़ शुरू कर दी और महिला को थप्पड़ तक जड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह मामला 22 दिसंबर की दोपहर लगभग 3:20 बजे का है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला स्कूटी के पास खड़ी थी। तभी आरोपी कार से वहां पहुंचा और महिला का पर्स छीनकर तलाशी लेने लगा।

आरोपी ने महिला को सरेआम थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। उसने महिला के सिर और पीठ पर भी हमले किए। यही नहीं, आरोपी ने महिला के कपड़े तक उतारने की कोशिश की। आरोपी महिला को सड़क पर घसीटते हुए मारता रहा। इस दौरान 2-3 लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।

आरोपी युवक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। महिला को सरेआम पीटने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, पीड़िता 2024 में इंस्टाग्राम से नवीन के संपर्क में आई थी।

इसके बाद दोनों फोन कॉल और मैसेज के जरिए बातचीत करने लगे थे। इस बीच नवीन पीड़िता से रिलेशनशिप में आने का दबाव बना रहा था, लेकिन पीड़िता ने साफ इनकार कर दिया था।

22 दिसंबर को जब पीड़िता अपने पीजी से बाहर निकली, तो नवीन अपनी कार से वहां पहुंचा और पीड़िता को बुरी तरह से पीटने लगा। पुलिस ने नवीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे