24.6 C
Bhopal

जब मोहन ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम… और बच्चों को दुलार स्कूल जाने की मनुहार

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मप्र के हिल स्टेशन पचमढ़ी के दौरे पर रहे। इस दौरान उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी थीं। खास बात यह रही की पचमढ़ी से लौटते समय सीएम मोहन की सादगी भी देखने को मिली। उन्होंने रास्ते में अपना काफिला रुकवाकर बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं से आम खरीदा और आत्मीय संवाद किया। वहीं सीएम ने वहां मौजूद बच्चों को आम भी खिलाए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता महिलाओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

महिलाओं से बात करते हुए सीएम ने पूछा – रोज कितने के आम बेच लेती हो ? महिलाओं ने बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया। सीएम ने समीप ही खड़ी बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी बाल सुलभ संवाद किया और पूछा क्या नाम है, स्कूल जाते हो ? तो बच्चों में से उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे