23.4 C
Bhopal

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के होटल में देर रात भड़की आग, चली गई 15 जानें, कईयों ने जान बचाने बालकनी ने लगाई छलांग, होटल में ठहरे थे 88 लोग

प्रमुख खबरे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार की देर रात एक होटल में भीषण आग लगने से दिल दहलाने वाला हादसा हो गया है। फलपट्टी मछुआ स्थित होटल में लगी आग से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक महिला और बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बताया कि होटल में कुल 88 लोग थे। मरने वालों की संख्या 15 बताई जा रही है, जिसमें 11 पुरुष, एक महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। कुल 8 शवों की पहचान कर ली गई है। इसके साथ ही, 13 लोग घायल हैं। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि कई लोगों ने बालकनी से कूदकर भी अपनी जान बचाई।

वहीं कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में हुई। अब तक चौदह शव बरामद किए गए हैं। जिनमें की आठ की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इमारत के 42 कमरों में 88 लोग रह रहे थे। आग बुझाने के लिए दस दमकल गाड़ियों को लगाया गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आखिरकार सुबह साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हमारी फोरेंसिक टीम इमारत की जांच करेगी। इमारत को चारों ओर से घेर लिया गया है। वहीं राज्य मंत्री सुजीत बोस ने पीटीआई को बताया कि कल रात लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ की पहचान हो गई है। इस त्रासदी के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया
कोलकाता पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी, जिसे चारों ओर से घेर लिया गया है। कम कीमत वाले ऋतुराज होटल में आग लगने की खबर सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मिली। आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘कोलकाता में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

भाजपा ने ममता सरकार को घेरा
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन पर राज्य की राजधानी में आग की त्रासदी के दौरान दीघा में जगन्नाथ धाम के एक दिवसीय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असंवेदनशीलता का आरोप लगाया। मजूमदार ने कहा, ‘कल, बुर्राबाजार में लगी भीषण आग में निर्दोष लोगों की जान चली गई। कई और लोग अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फिर भी मुख्यमंत्री ने चुप रहना चुना और दीघा में अपने धार्मिक कार्यक्रम को जारी रखा।

धार्मिक दिखावा एक बार फिर शासन पर हावी
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे उनकी सहानुभूति की कमी और उनके प्रशासन की विफलता उजागर होती है। जब असहाय नागरिक आग की लपटों में फंसे हुए थे और दर्द में मर रहे थे, तब मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दोहन करने में व्यस्त थीं। उनका साल भर का तुष्टिकरण और चुनाव के समय धार्मिक दिखावा एक बार फिर शासन पर हावी हो गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे