23.1 C
Bhopal

Vice President दिल्ली एम्स में भर्ती, अचानक बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचे अस्पताल, हालात स्थिर

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें रविवार तड़के करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है। सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के तुरंत बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और एम्स पहुंचे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे