आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तरप्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की। हालांकि शनिवार को एकमात्र नामांकन होने की वजह से पहले ही उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई थी। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विवि कैंपस के सभागार में इसकी घोषणा की गई।
इस मौके पर केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने पंकज चौधरी की जीत की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सात बार के सांसद और मोदी सरकार में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला संयोजक भाजपा प्रकोष्ठ राकेश गुप्ता के अगुवाई में नगर के सक्सेना चौराहे पर कई दर्जनों की संख्या में समर्थकों ने एक दुसरे को मिठाई खिला, पटाखे फोड़ ढोल बाजे के साथ मनाएं। और पूरे जिले में पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से गजब का उत्साह रहा।
जिला संयोजक भाजपा प्रकोष्ठ राकेश गुप्ता के अगुवाई में कार्यक्रम सफल संपन्न हुआ। राकेश गुप्ता ने कहा कि यह महराजगंज के इतिहास में बहुत बड़ी उपलब्धि है आने वाले चुनाव में इसका असर दिखेगा।
उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में यूपी में 350 सीट जीतेंगे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि ऐसे लोग को उन्होंने ऊपर भेजा है जो पार्षद से सफर तय कर आज सातवीं बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री रहे, जो कार्यकर्ताओं के दुख सुख में हमेशा खड़े रहते हैं।
कहीं भी कोई विपत्ति आई हमेशा उनके साथ रहते हैं सीधे संवाद उनका होता है और कभी भी कोई उनसे नाराज नहीं लौटता है हर वर्ग संतुष्ट है और नीचे से ऊपर काम करने का जो उनके पास तजुर्बा है उस पार्टी को बहुत फायदा होगा।



