34 C
Bhopal

शहडोल में दर्दनाक हादसा, देवलौंद में बाइक से टकराकर बारातियों से भरी पिकअप पलटी, पांच की मौत, पांच गंभीर

प्रमुख खबरे

शहडोल। शहडोल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां के के देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर शाम करीब 4 बजे बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबने से पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बैगा परिवार के लड़के की बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह समारोह के बाद पिकअप सवार बाराती वापस मझौली लौट रहे थे, इस दौरान करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप पलट गई, जिसके नीचे कई बाराती दब गए। लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी डीके दहिया के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का चल रहा इलाज
ब्यौहारी ब्लॉक मेडिकल आॅफिसर डॉ अमित प्रकाश ने बताया कि घायलों का उपचार चल देवलौंद अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही ब्यौहारी से एंबुलेंस मौके पर भेजी थी। उन्होंने कहा कि मैं भी मौके पर पहुंच रहा हूं। थाना प्रभारी डीके दहिया के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इनकी हुई मौत
रामभान बैगा पिता सदन बैगा (45)
प्रेमलाल पिता राम मनोहर बैगा (40)
शिव पूजन बैगा पिता जयपाल बैगा (35)
गोरेलाल बैगा
बाइक सवार दंपति भी घायल
पुलिस के अनुसार हादसे में बाइक सवार जगजीवन सिंह गोड और उनकी पत्नी भी घायल हो गईं हैं। दोनों का उपचार देवलौंद अस्पताल में ही चल रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे