34 C
Bhopal

मप्र हाईकोर्ट में तीन नए जजों ने ली पद की शपथ

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने शुक्रवार को यहां आयोजित एक समारोह में तीन नये न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने न्यायमूर्ति दीपक खोत, न्यायमूर्ति अमित सेठ और न्यायमूर्ति पी के द्विवेदी को पद की शपथ दिलाई।

इन तीन नये न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 35 हो गई है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के लिए 53 स्वीकृत पद हैं।

उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में अन्य न्यायाधीश, वकील और रजिस्ट्री अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे