25 C
Bhopal

आदिवासी युवती को भगाने पर पांढुर्णा में जमकर कटा बवाल: लाठियां भाजने में महिलाएं भी नहीं रहींपीछे, 8 पहुंचे अस्पताल

प्रमुख खबरे

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के मोहगांव में एक आदिवासी युवती को भगाने के मामले में दो गुटों के बीच भारी बवाल हो गया है। इतना ही नहीं, बवाल भी ऐसा हुआ है कि 8 लोग अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। गांव में अब भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले एक युवक पड़ोस में रहने वाली आदिवासी युवती को लेकर फरार हो गया था। जब मंगलवार को युवक अपने गांव वापस लौटा, तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने र्द किया क्रॉस केस
घटना का एक वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लाठियों से लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। इसके साथ ही, एक पक्ष पर एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और झगड़े में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

घायलों की हालत स्थिर, क्षेत्र में तनाव
झड़प में घायल हुए सभी 8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे