31.8 C
Bhopal

महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तस्वीर साफ, बीएमसी में राज करेगी भाजपा, ठाकरे बंधुओं का नहीं चला जादू

प्रमुख खबरे

मुंबई। महाराष्ट्र निकाय चुनावों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। मुंबई की सियासत पर बीजेपी का कब्जा होता दिख रहा है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनाव में बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है। भाजपा को बीएमसी में पहली बार बहुमत मिलता दिख रहा है। बीएमसी में भाजपा गठबंधन को 118 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जबकि ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी यहां पर पूरी तरह से फेल रही है। बीएमसी के चुनाव में ठाकरे बंधुओं को सिर्फ 69 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस महज 12 सीटों पर सिमट गई है।

इसके अलावा अन्य नगर निगमों की बात करें तो भाजपा नागपुर, पुणे, ठाणे, नासिक और संभाजीनगर में अपना मेयर बनाती दिख रही है। कुल मिलाकर भाजपा 29 में 23 निकायों पर कब्जा करती दिख रही है। बता दें कि महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के 893 वार्डों में कुल 2,869 सीटों के लिए वोटिंग हुई। मतदाताओं ने 15,931 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला किया, जिसमें अकेले मुंबई में लगभग 1,700 उम्मीदवार शामिल हैं।

लोकतंत्र के उत्सव में जनता का साथ- शेलार
मुंबई बीएमसी चुनावों के नतीजों के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है. शेलार ने कहा, सभी 29 नगर निगमों के चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र के इस उत्सव का समर्थन किया, जिसके लिए मैंउन्हें धन्यवाद देता हूं। परिणाम घोषित होने के बाद हम निश्चित रूप से उन पर चर्चा करेंगे। मैं अभी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मिलने जा रहा हूं। वहीं मंत्री नितेश राणे ने मतगणना के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जो हिंदू हित की बात करेगा वही महाराष्ट्र पर राज करेगा। जय श्री राम।

अरुण गवली की बेटी चुनाव हारीं
गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली की बेटी योगिता गवली 2026 के बीएमसी चुनाव हार गई हैं। सियासत में गवली परिवार की अगली पीढ़ी की यह चुनावी शुरुआत असफल रही है। योगिता गवली ने बायकुला-चिंचपोकली क्षेत्र के वार्ड नंबर 207 से अपने पिता अरुण गवली द्वारा स्थापित क्षेत्रीय पार्टी अखिल भारतीय सेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे