26 C
Bhopal

आरएसएस के सौ साल पर बनी शतक फिल्म मप्र में टैक्स फ्री

प्रमुख खबरे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 साल की यात्रा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘‘शतक : संघ के 100 वर्ष (2026)’’ को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने सोमवार को राज्य में मनोरंजन कर मुक्त घोषित किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा और मूल्यों की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने फिल्म को राज्य में कर-मुक्त घोषित किया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हिंदी फिल्म ‘शतक’ को पूरे मध्यप्रदेश में कर मुक्त किया गया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है।’’

उन्होंने कहा कि फिल्म ‘‘शतक’’ संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे